राजसमंद: मिशन सहभागिता के तहत राजसमंद के विद्यालय समृद्ध होंगे, जिला अधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
जिले के राजकीय विद्यालयों को अधिक सुविधायुक्त और समृद्ध बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। इस संबंध में मंगलवार सुबह जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकुट बिहारी शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) नूतन प्रकाश जोशी सहित अन्य अधिकारियों के साथ अपने कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सरकारी,