सूरजपुर: कमलापुर में जल जीवन मिशन के तहत होने वाले निर्माण कार्य की सामग्री चोरी, राजमिस्त्री सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
एक सप्ताह पूर्व कमलापुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत जारी ओवरहेड टैंक निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य स्थल से पिकअप वाहन में करीब साढ़े तीन लाख रुपये लागत के निर्माण सामग्री चोरी करने जाने के मामले में बिश्रामपुर पुलिस ने निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री समेत अन्य आरोपितों के विरुद्ध आज चोरी का अपराध दर्ज कर लिया है।