बीसलपुर: दियोकलिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम दियोकलिया निवासी एक किशोरी ने देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे किशोरी की हालत बिगड़ने लगी परिजनों ने आनंद-फानन में किशोरी को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा किशोरी का प्राथमिक उपचार किया गया है