बेगूसराय: रामपुर पटेल चौक के पास 3.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर पटेल चौक के पास 3.6 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. एसपी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.