चांपा: कोसमंदा गांव में खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक को आई गंभीर चोट, अस्पताल में इलाज
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में खड़े ट्रैक्टर के ट्राली से बाइक टकरा गई थी. हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई थी और उसे आनन फानन से चांपा अस्पताल ले जाया गया था. जहां घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 ए डब्लू 6304 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।