फर्रुखाबाद: सुबह, दोपहर, शाम और रात में इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर पांचालघाट से चाचूपुर तक भीषड़ जाम, वाहनों की लंबी कतार
इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर सुबह दोपहर शाम के साथ अब रात में भी जाम लग रहा है। बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस जाते हैं और काफी समय तक वह जूझते रहते हैं।शनिवार रात 7:55 बजे को भी जाम लग गया इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर पांचाल घाट से लेकर चाचूपुर और आगे जमापुर तक वाहन जाम में फंस गए। वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली।गलत लेन में वाहन से जाम की दिक्कत बढ़ी है।