साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर ओपी अंतर्गत विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार।
साहेबगंज थाना अंतर्गत राजेपुर ओपी के अंडोल पंचायत के दो जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 29.22 लीटर विदेशी शराब व टेट्रा पैक बरामद। वहीं पुलिस ने शराब धंधेबाज भाई रामू कुमार व श्यामू कुमार को गिरफ्तार किया है। राजेपुर ओपी अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि शुक्रवार को दोनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया जाएगा।