शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम पनवारी में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शराब के नशे में आरोपी ने रास्ता रोककर लाठी से हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार फरियादी पहलवान जाटव निवासी पनवारी ने पुलिस को बुधबार दोपहर 2 बजे शिकायत दर्ज कराई।