धनारी थाना क्षेत्र के धनारी भिरावटी लिंक मार्ग पर गांव आर्थल के समीप बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव भिरावटी निवासी हरिओम और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।