झांसी: झांसी में मौसम वैज्ञानिक बोले, चार दिन पूरे बुंदेलखंड में छाए रहेंगे बादल और होगी भारी बारिश
Jhansi, Jhansi | Jan 27, 2026 झांसी में आज यानी मंगलवार से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे बताया कि पश्चिमी विक्षोभ डिस्टर्ब होने से अगले 4 दिनों तक पूरे बुंदेलखंड में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।