कटकमदाग: झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के अध्यक्ष बटेश्वर मेहता ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को बधाई दी
झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर मेहता ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को सफल अंतरिक्ष मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शुक्ला की उपलब्धि भारत के लिए गर्व का क्षण है और युवाओं के लिए प्रेरणा है। बटेश्वर मेहता ने कहा कि भारत की इस उपलब्धि में वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और अंतरिक्ष यात्रियों की कड़ी मेहनत शामिल है।