छिबरामऊ: कुंवरपुर कन्डोली में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर कन्डोली में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को रविवार की रात 9:22 पर 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर किया गया रेफर।