कटनी नगर: तेज रफ्तार बाइक ने पैदल महिला को टक्कर मारी, महिला जिला अस्पताल में भर्ती
शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सड़क पर पैदल जा रही महिला संगीता निषाद को पीछे से टक्कर मारदी। और युवक घटना स्थल से भाग निकला परिजनों को घटना की सूचना मिलने के बाद घायल महिला का पुत्र मोहित निषाद मौके पर पहुँचा और घायल माँ को जिला अस्पताल लेकर पहुँचा जहाँ उनका इलाज जारी है।