बारुण प्रखंड के बर्डी खुर्द स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन परिसर में शनिवार को 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत एक विशाल मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सीधे उनके घर के पास उपलब्ध कराना था।