गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जन शिक्षा केंद्र शासकीय हाई स्कूल छनेरा में विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान मॉडल एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठवीं से आठवीं तक के जन शिक्षा केंद्र के विभिन्न शालाओं के विद्यार्थियों ने मॉडल का प्रदर्शन किया।