मड़िहान: थाना मड़िहान पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना मड़िहान पर एक व्यक्ति द्वारा नाम जद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की भतीजी के साथ दुष्कर्म के संबंध में लिखित तहरीर दी गई। जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। शनिवार की दोपहर 3:00 बजे उप निरीक्षक अरुण कुमार पांडे पुलिस टीम द्वारा मड़िहान क्षेत्र से अभियुक्त रवि यादव पुत्र बबलू यादव निवासी ऊखदंड थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर भेजा जेल।