प्रभारी खनिज अधिकारी ईशा वर्मा द्वारा गुरुवार 5 बजे ग्राम बसखला में खनिज गिट्टी का ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करते हुए 02 वाहन जब्त किया गया। उक्त प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के नियम 19 (1), (2) एवं (3) के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही की गई।