बुधवार रात्रि 10:00बजे बुढ़ानपुर बाइपास के पास महिंद्रा शोरूम के बगल मे दो युवक तेज रफ्तार बाइक पर सवार थे, जिन्होंने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि तीनों को गंभीर चोटें आईं है जिन्हें समाजसेवी शिवांश सिंह राजपूत के द्वारा उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल करायागया।