पवई: पन्ना पुलिस द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये रात्रि की गई काम्बिंग गश्त
Pawai, Panna | Jun 18, 2024 पन्ना जिले के समस्त थानो में दरम्यानी रात्रि को पुलिस बल द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना क्षेत्रो में काम्बिंग गश्त की गई । काम्बिंग गश्त के दौरान करीब 250 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा पन्ना जिले के समस्त धार्मिक स्थलो, होटलो, लॉज, धर्मशाला, बस स्टैण्ड , सार्वजनिक स्थल, बैंक, ए.टी.एम. बूथ को चेक किया गया ।