बटियागढ़: उदयपुरा-पुरैना में तेज आंधी-तूफान के कारण कई पेड़ टूटकर गिरे, सड़क मार्ग हुआ बाधित
शनिवार देर रात तक बटियागढ़, हटा सहित समूचे क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण उदयपुरा-पुरैना क्षेत्र में कई पेड़ टूटकर गिर गए। वहीं, बीच रास्ते में पेड़ों की डालियाँ गिरने से मुख्य मार्ग प्रभावित हो गया। इन सबमें वाहन चालकों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।