बिंदकी: भवानीपुर गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, हैलट अस्पताल कानपुर रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के भवानीपुर गांव के अमेना मोड़ में शनिवार की शाम 4 बजे दो बाइक में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार रचित कुमार उम्र 22 वर्ष ग्राम अमेना कोतवाली बिंदकी तथा दूसरी बाइक में सवार बलवीर उम्र 40 वर्ष निवासी तहबलपुर थाना जाफरगंज घायल हो गए। जिसमें गंभीर रचित कुमार को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया।