राहे: हिन्दपीढ़ी में लूटपाट का विरोध करने पर चालक को छुरा से वारकर जख्मी किया
Rahe, Ranchi | Apr 28, 2024 हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के नेजाम नगर में रहने वाले मो इमरान से तीन अपराधियों ने रुपए लूट लिए और छुरा से वारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाज के लिए रिम्स में भर्ती इमरान की लिखित शिकायत पर हिन्दपीढ़ी थाना में हारुन मस्जिद के समीप रहने वाले मो रेहान उर्फ मुड्डे समेत तीन अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।