हरदा: हरदा में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, 45 से ज्यादा स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित
Harda, Harda | Sep 22, 2025 आज 22 सितंबर शाम 6 बजे समाजसेवी चेतन राजपूत ने जानकारी देते हुए बताएं कि हरदा में सोमवार से नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव का आगाज हो गया है। जिले में 45 से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह से ही मंदिरों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। घरों में कलश स्थापना की गई।