दमोह: फुटेरा तालाब के पास शव यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, लोग शव छोड़कर भागे, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Mar 8, 2025 दमोह आज शनिवार दोपहर 12 से 1 बजे फुटेरा वार्ड से रैकवार समाज की महिला नेत्री शकुंतला रैकवार की अंत्येषी के बाद शव यात्रा निकाली जा रही थी। जिसमें सैकड़ों लोग इस शव यात्रा में शामिल हुए। वहीं अचानक ही फुटेरा तालाब के पास शव यात्रा पहुंचने पर मधुमक्खियों ने मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। और 100 से अधिक लोग घटना में घायल हो गए। जिसका विडियो वायरल हो रहा है।