बुहाना: बुहाना में सर्दी की चपेट में आने से एक किसान की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम
बुहाना में एक किसान की सर्दी की चपेट में आने से मौत हो गई।बीती रात किसान फसल की रखवाली के लिए अपने खेत में गया था, मंगलवार की सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाशते हुए खेत में पहुंचे जहां पर किसान मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने रिपोर्ट दी थी कि उसके 39 वर्षीय पिता जेठू राम निवासी बुहाना की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।