नगर सहित क्षेत्र में होली पर्व को लेकर बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की दुकानें सजी नजर आ रही हैं। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ तो पहुंच रही है, लेकिन व्यापारियों के अनुसार बिक्री उम्मीद के मुकाबले कम है। व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, ऑनलाइन खरीदारी और ग्राहकों की सीमित बजट के कारण इस बार कारोबार पर असर पड़ा है....