जबेरा: दानीताल के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ी दुर्घटना टली
Jabera, Damoh | Mar 29, 2026 जबेरा थाना अंतर्गत रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दानीताल के पास रविवार की शाम 4 बजे एक ट्रक की सॉफ्ट टूट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। गनीमत रही कि सामने से कोई बाहन नहीं आ रहा था नहीं तो कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता था। वहीं चालक व क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज जारी है।