ग्वालियर गिर्द: विज्ञापन एजेंसी से मिलीभगत कर निगम अफसरों ने पहुंचाया ₹54 लाख का नुकसान, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने नगर निगम के पांच अफसर और दो कर्मचारियों सहित दीपक एडवरटाइजर्स के संचालक दीपक जेठवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । आरोप है कि फर्म को अनुचित लाभ देकर पेनल्टी राशि विज्ञापन राशि कम कर निगम को 54 लाख की आर्थिक हानि पहुंचाई गई जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया उनमें शशिकांत शुक्ला मदन पलिया धर्मेंद्रशर्मा सहित कई लोग शामिल है