जगाधरी: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कपाल मोचन गुरुद्वारा साहिब पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री
कपाल मोचन मेले के आखिरी दिन गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर व्यासपुर के गुरुद्वारा साहिब के अंदर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। जहां पर पहुंचने पर एसडीएम जसपाल गिल के द्वारा उनका स्वागत किया गया। गुरु घर में माथा टेकर उन्होंने परिवार की सुख शांति की कामना की और सभी को गुरपुरब की बधाई भी दी।