गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर झंडा मैदान से निकली कैंडल रैली, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार शाम 5 बजे झंडा मैदान से शहरी क्षेत्र में एक कैंडल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया। वहीं मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी, एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, डीपीआरओ अंजना भारती, जे सी बोस स्कूल के प्रिंसिपल मुन्ना कुशवाहा समेत अन्य अन्य अधिकारी कर्मी, शहर के गणमान्य लोग और स्कूली छात्राएं शामिल थे।