पूरनपुर: अमरैया कला गांव में मकान बनवाने के दौरान महिला और उसकी भतीजी पर हुआ जानलेवा हमला, मामले में पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरैया कला की रहने वाली सीमा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने घर का निर्माण कार्य करा रही थी। आरोप है कि तभी बलवीर, धीरेंद्र प्रताप सिंह, शिवशंकर, करन सिंह, लाल सिंह, बलराम सिंह परिवार के अन्य लोगों के साथ आकर मकान निर्माण कार्य रुकावने लगे विरोध करने पर गालीगलौज कर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।