शाहपुरा में 77 वे गणतंत्र दिवस का समारोह प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित हुआ।उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा ने ध्वजा रोहण कर परेड़ का निरीक्षण किया ,और परेड की सलामी ली। कार्यक्रमब के दौरान 48 प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ लालाराम बैरवा, एडीएम प्रकाश चंद्र रेग़र, एएसपी राजेश आर्य मौजूद रहे।