बुरहानपुर जिले में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के नेतृत्व में आयोजित सांसद खेल महोत्सव अब गांव-गांव खेल प्रतिभाओं को नया मंच दे रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह 11 बजे पीएम श्री स्कूल, नावरा में कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।