पीरो: पीरो में विभिन्न जगहों पर योजनाओं की जन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया
Piro, Bhojpur | May 28, 2025 पीरो में विभिन्न जगहों पर योजनाओं की जन जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार की शाम 5:00 के करीब पीरो अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार श्रम विभाग की ओर से संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देने के लिए पीरो तरारी चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न बाजारों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।