कानपुर: बर्रा पुलिस ने जिलाबदर हिस्ट्रीसीटर को गिरफ्तार किया, डीसीपी कार्यालय के पीछे किया था स्टंट
बर्रा थाने के पुलिस ने जिलाबदर हिस्ट्रीसीटर अजय ठाकुर को गिरफ्तार किया है।अजय ठाकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए डीसीपी कार्यालय के पीछे गाड़ियों के काफिले के साथ स्टंट किया था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई थी। पुलिस से बचने के लिए अजय ठाकुर ने छत से कूदने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है।