कानपुर: जीएसटी विभाग ने नियुक्ति घोटाले का किया खुलासा, करोड़ों की ठगी हुई
राज्य कर विभाग में जूनियर क्लर्क पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 6-6 लाख रुपए ठगे गए। अभ्यर्थी जब जॉइनिंग के लिए पहुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला। मामले की जानकारी जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 आर. एस. विद्यार्थी ने दी। गुस्साए अभ्यर्थी कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में हैं। विभाग के अधिकारी ने मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी।