चितरंगी: चितरंगी पुलिस ने ग्राम गांगी से 85 पाव देशी प्लेन मदिरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, कार्रवाई की गई
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत चितरंगी थाना प्रभारी को सफलता मिली है। जहां चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गांगी से एक तस्कर युवक के कब्जे से 85 पाव देसी प्लेन मदिरा जप्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।