घाटीगांव: घाटीगांव जंगल में वन विभाग और खैर तस्करों का आमना-सामना, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर माफिया फरार, 12 क्विंटल लकड़ी जब्त
ग्वालियर के घाटीगांव जंगल में मंगलवार–बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे खैर लकड़ी की तस्करी को लेकर वन विभाग और माफियाओं के बीच आमना-सामना हो गया। सोन चिरैया अभयारण्य क्षेत्र में अवैध कटाई की सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम को चकमा देकर तस्कर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए, जबकि मौके से वाहन और खैर की लकड़ी जब्त की गई।