नरोत्तापुर गांव से शराब के नशे में पुलिस ने दो पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। शनिवार को 2:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार थाना क्षेत्र के नरोत्तापुर गांव निवासी पेहटूल बिंद व श्याम बिहारी बिंद बताया जाता है। जो गांव में दोनों लोग शराब पीकर हंगामा कर रहा था। गुप्त सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो भागने का प्रयास किया था।