मंदसौर: दुकान विवाद का दर्दनाक अंत, युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
शहर के अभिनंदन क्षेत्र में दुकान और पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद ने शुक्रवार को गंभीर रूप ले लिया। नयापुरा निवासी इनायत कादरी ने कथित रूप से दुकान पर जबरन कब्जा किए जाने से आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।