मड़िहान: मड़िहान तहसील में फर्जी एंटी करप्शन सिपाही बनकर पैसा वसूल रहे युवक को तहसील कर्मियों ने दबोचा
मड़िहान तहसील स्थित तहसीलदार न्यायालय में सोमवार को दोपहर अचानक एंटी करप्शन टीम के आने की खबर फैलते ही तहसील परिसर में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। कुछ देर बाद एंटी करप्शन का सिपाही बनकर तहसीलदार न्यायालय में तैनात पेशकार से पैसा लेने वाले युवक को तहसील के कर्मचारियों ने दबोच लिया वहीं पहुंचे अधिवक्ताओं ने तहसील कर्मियों के चंगुल से ठग को छुडाकर भाग दिया।