कैलारस में भारत की 77 वें गणतंत्र दिवस को मनाने की तैयारी आज 25 जनवरी को देर शाम 8:00 बजे पूर्ण कर ली है। कैलारस नगर की सभी शासकीय इमारत पर रोशनी आदि की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्हें सजाया भी है। कल दिनांक 26 जनवरी को सुबह सभी शासकीय इमारत पर ध्वजारोहण भी किया जावेगा। भारत देश का यह 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी कैलारस में की गई है।