Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

रजौली: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से युवक घायल, पैर टूटा और सिर फटा; नवादा रेफर

Rajauli, Nawada | Nov 3, 2025
रजौली थाना क्षेत्र में सोमवार को 1 बजे हुए सड़क हादसे में सिरदला के भोला कुरहा गांव निवासी राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह दुलरपुरा मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप बस से उतरकर खड़ा ही हुआ था कि अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसका बायां पैर टूट गया और सिर में गहरी चोट आई। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

MORE NEWS

रजौली डिफेंस एकेडमी में 20 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मानित 

नवादा जिल के रजौली डिफरेंस अकैडमी कोच विशाल कुमार और ट्रेनर सनोज कुमार के द्वारा रजौली महादेव मोड स्थित के जीएफ होटल में सह सम्मानित   बिहार पुलिस 19838 पोस्टपेड फाइनल मेरिट में  बिहार पुलिस 18 अग्निवीर 02 शामिल छात्रों को सम्मान समारोह आयोजित किया गया 
उनका स्वागत अकादमी के संचालक एवं  कोच कृति विशाल कुमार ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 20 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया

रजौली डिफेंस एकेडमी में 20 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मानित नवादा जिल के रजौली डिफरेंस अकैडमी कोच विशाल कुमार और ट्रेनर सनोज कुमार के द्वारा रजौली महादेव मोड स्थित के जीएफ होटल में सह सम्मानित बिहार पुलिस 19838 पोस्टपेड फाइनल मेरिट में बिहार पुलिस 18 अग्निवीर 02 शामिल छात्रों को सम्मान समारोह आयोजित किया गया उनका स्वागत अकादमी के संचालक एवं कोच कृति विशाल कुमार ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 20 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया

Rajauli, Nawada | Jun 16, 2026

*सात निश्चय-3 के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित, जिला स्तर पर 36 शिकायतों की सुनवाई*

सनोज कुमार संगम 

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के तहत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 36 शिकायतें दर्ज कराई गईं। प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान थाना रोह अंतर्गत ग्राम विष्णुनगर निवासी सुनीता देवी द्वारा जंगली हाथी के उत्पात से संबंधित शिकायत, थाना पकरीबरावां अंतर्गत ग्राम मेधीपुर निवासी किशोर प्रसाद सिंह द्वारा विद्युत तार एवं पोल से संबंधित आवेदन, थाना वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम बाघीबरडीहा निवासी पन्ना लाल साव द्वारा कांड संख्या-510/25 से संबंधित आवेदन तथा थाना रोह अंतर्गत ग्राम मोरमा निवासी विभा कुमारी द्वारा दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी राहत मिल सके।

इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा तथा नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

*सात निश्चय-3 के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित, जिला स्तर पर 36 शिकायतों की सुनवाई* सनोज कुमार संगम बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के तहत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 36 शिकायतें दर्ज कराई गईं। प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना रोह अंतर्गत ग्राम विष्णुनगर निवासी सुनीता देवी द्वारा जंगली हाथी के उत्पात से संबंधित शिकायत, थाना पकरीबरावां अंतर्गत ग्राम मेधीपुर निवासी किशोर प्रसाद सिंह द्वारा विद्युत तार एवं पोल से संबंधित आवेदन, थाना वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम बाघीबरडीहा निवासी पन्ना लाल साव द्वारा कांड संख्या-510/25 से संबंधित आवेदन तथा थाना रोह अंतर्गत ग्राम मोरमा निवासी विभा कुमारी द्वारा दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी राहत मिल सके। इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा तथा नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

Rajauli, Nawada | Jun 15, 2026

*शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता अभियान का शुभारंभ, एलईडी युक्त जागरूकता वाहन रवाना*

सनोज कुमार संगम 

नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता, नवादा डॉ. अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एलईडी युक्त किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह जागरूकता वाहन जिले के सभी 14 प्रखंडों का भ्रमण करेगा तथा प्रतिदिन एक प्रखंड की तीन पंचायतों में पहुंचकर किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएगा।

जिला कृषि पदाधिकारी, नवादा श्री अजीत प्रकाश ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों का समावेश एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक समय पर पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसान जागरूकता वाहन किसानों को उन्नत एवं लाभकारी खेती के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक करेगा।

एलईडी युक्त इस जागरूकता वाहन के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं तकनीकी जानकारियों को ऑडियो-वीडियो माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही खरीफ मौसम में डीबीटी के माध्यम से कृषि अनुदान वितरण, कृषि उपादानों के वितरण, फसल प्रदर्शन कार्यक्रम एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

अभियान के दौरान जीरो टिलेज तकनीक से धान की सीधी बुआई, जल एवं श्रम की बचत करने वाली आधुनिक कृषि पद्धतियों, उत्पादन लागत में कमी लाने वाले उपायों तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के संबंध में किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मक्का, बेबी कॉर्न एवं स्वीट कॉर्न की उन्नत खेती, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उपयोग, फसल विविधीकरण एवं आय वृद्धि के उपायों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

किसानों को किसान मेला, किसान पाठशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृषक परिभ्रमण, प्रक्षेत्र दिवस एवं कृषि गोष्ठियों में सहभागिता से प्राप्त होने वाले तकनीकी लाभों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे नवीन कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि कर सकें।

अभियान के तहत संतुलित उर्वरकों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, मिट्टी जांच के महत्व, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि में ड्रोन तकनीक के प्रयोग तथा कृषि जनकल्याण चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक एवं सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा। किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों के उपयोग से उत्पादन लागत कम करने तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को दीर्घकाल तक सुरक्षित रखने के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी।

यह जागरूकता अभियान किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं एवं तकनीकी जानकारियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को नवीन तकनीकों को अपनाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर एवं समृद्ध किसान बनने में सहायता मिलेगी।

*शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता अभियान का शुभारंभ, एलईडी युक्त जागरूकता वाहन रवाना* सनोज कुमार संगम नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता, नवादा डॉ. अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एलईडी युक्त किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता वाहन जिले के सभी 14 प्रखंडों का भ्रमण करेगा तथा प्रतिदिन एक प्रखंड की तीन पंचायतों में पहुंचकर किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएगा। जिला कृषि पदाधिकारी, नवादा श्री अजीत प्रकाश ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों का समावेश एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक समय पर पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसान जागरूकता वाहन किसानों को उन्नत एवं लाभकारी खेती के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक करेगा। एलईडी युक्त इस जागरूकता वाहन के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं तकनीकी जानकारियों को ऑडियो-वीडियो माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही खरीफ मौसम में डीबीटी के माध्यम से कृषि अनुदान वितरण, कृषि उपादानों के वितरण, फसल प्रदर्शन कार्यक्रम एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। अभियान के दौरान जीरो टिलेज तकनीक से धान की सीधी बुआई, जल एवं श्रम की बचत करने वाली आधुनिक कृषि पद्धतियों, उत्पादन लागत में कमी लाने वाले उपायों तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के संबंध में किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मक्का, बेबी कॉर्न एवं स्वीट कॉर्न की उन्नत खेती, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उपयोग, फसल विविधीकरण एवं आय वृद्धि के उपायों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। किसानों को किसान मेला, किसान पाठशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृषक परिभ्रमण, प्रक्षेत्र दिवस एवं कृषि गोष्ठियों में सहभागिता से प्राप्त होने वाले तकनीकी लाभों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे नवीन कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि कर सकें। अभियान के तहत संतुलित उर्वरकों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, मिट्टी जांच के महत्व, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि में ड्रोन तकनीक के प्रयोग तथा कृषि जनकल्याण चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक एवं सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा। किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों के उपयोग से उत्पादन लागत कम करने तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को दीर्घकाल तक सुरक्षित रखने के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी। यह जागरूकता अभियान किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं एवं तकनीकी जानकारियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को नवीन तकनीकों को अपनाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर एवं समृद्ध किसान बनने में सहायता मिलेगी।

Rajauli, Nawada | Jun 15, 2026

नवादा जिले के रजौली में बाइक की तेल टंकी के नीचे से देसी शराब बरामद। #viral #shorts #reels #video

नवादा जिले के रजौली में बाइक की तेल टंकी के नीचे से देसी शराब बरामद। #viral #shorts #reels #video

Rajauli, Nawada | Jun 15, 2026

केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल एवं परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) एवं 17 जून 2026 (बुधवार) को नवादा जिले के 18 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रथम पाली 10ः00 बजे पूर्वा0 से 12ः00 बजे अप0 तक एवं द्वितीय पाली 03ः00 बजे अप0 से 05ः00 बजे अप0 तक सम्पन्न होगी।

परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के द्वारा आज डीआरडीए सभागार में केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में कदाचार, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा सुरक्षा मानकों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों एवं दण्डाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में परीक्षा कक्ष में प्रवेश 08ः00 बजे पूर्वा0 से प्रारंभ होगा एवं 09ः00 बजे पूर्वा0 तक सभी अभ्यर्थी अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में परीक्षा कक्ष में प्रवेश 01:00 बजे अपराह्न से प्रारंभ होगा एवं 02:00 बजे अपराह्न तक सभी अभ्यर्थी अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। इसके पश्चात किसी भी परिस्थिति में प्रवेश एवं परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

केंद्रीय चयन पर्षद के निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर अथवा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, लिखित सामग्री, कलम (परीक्षा कक्ष में कलम उपलब्ध कराया जाएगा) ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश के लिए ई-प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा एवं कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विद्यालय भवनों की छतों से भी सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी बाहरी तत्व की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता अक्षुण्ण बनी रहे।उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व एवं परीक्षा शुरू होने के 2 घण्टे पहले तक पूरे परिसर की सघन जांच-पड़ताल करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र में वही लोग प्रवेश करेंगे जिनकी प्रतिनियुक्ति संबंधित परीक्षा केंद्र में की गई है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान ने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आस-पास अनावश्यक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाय। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जो दायित्व सौंपा गया है, वे अपने निर्धारित कार्य स्थल पर ही उपस्थित रहें तथा बिना आवश्यकता इधर-उधर आवाजाही नहीं करें। एक दिन पहले ही सभी दंडाधिकारी एवं वीक्षक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर लेंगे एवं परीक्षा के दिन ससमय पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वाहन की भी व्यवस्था की जाएगी।

परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफल संचालन हेतु समाहरणालय, नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर-06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं सुरक्षित जोनल दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती नीलिमा साहु, उप विकास आयुक्त, नवादा एवं पु0नि0 राकेश कुमार सिंहा, प्रभारी ई0आई0आर0एस0, नवादा रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, बज्रवाहन/वाटर कैनन, अश्रु गैस आदि की भी व्यवस्था की गयी है। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया।

 जिले में कुल 18 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों पर सशस्त्र लाठी बल के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही जोनल दंडाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक के साथ पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र लाठी बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। उड़नदस्ता दल में सशस्त्र लाठी बल के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर-1 को परीक्षा अवधि में सतत् गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था का संधारण करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा अवधि में अनुमंडल दंडाधिकारी, नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर-1/सदर-2 विधि-व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखेंगे। परीक्षा के दिन विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में डॉ0 अनिल कुमार तिवारी, अपर समाहर्त्ता, नवादा-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, नवादा एवं श्री निशु मल्लिक, पुलिस उपाधीक्षक (मु0) नवादा रहेंगे।

आज की इस बैठक में उप विकास आयुक्त, नवादा, सिविल सर्जन, नवादा, अपर समाहर्त्ता, नवादा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्थापना प्रभारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल एवं परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) एवं 17 जून 2026 (बुधवार) को नवादा जिले के 18 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रथम पाली 10ः00 बजे पूर्वा0 से 12ः00 बजे अप0 तक एवं द्वितीय पाली 03ः00 बजे अप0 से 05ः00 बजे अप0 तक सम्पन्न होगी। परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के द्वारा आज डीआरडीए सभागार में केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में कदाचार, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा सुरक्षा मानकों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों एवं दण्डाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में परीक्षा कक्ष में प्रवेश 08ः00 बजे पूर्वा0 से प्रारंभ होगा एवं 09ः00 बजे पूर्वा0 तक सभी अभ्यर्थी अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में परीक्षा कक्ष में प्रवेश 01:00 बजे अपराह्न से प्रारंभ होगा एवं 02:00 बजे अपराह्न तक सभी अभ्यर्थी अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। इसके पश्चात किसी भी परिस्थिति में प्रवेश एवं परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी। केंद्रीय चयन पर्षद के निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर अथवा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, लिखित सामग्री, कलम (परीक्षा कक्ष में कलम उपलब्ध कराया जाएगा) ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश के लिए ई-प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा एवं कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विद्यालय भवनों की छतों से भी सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी बाहरी तत्व की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता अक्षुण्ण बनी रहे।उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व एवं परीक्षा शुरू होने के 2 घण्टे पहले तक पूरे परिसर की सघन जांच-पड़ताल करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र में वही लोग प्रवेश करेंगे जिनकी प्रतिनियुक्ति संबंधित परीक्षा केंद्र में की गई है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान ने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आस-पास अनावश्यक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाय। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जो दायित्व सौंपा गया है, वे अपने निर्धारित कार्य स्थल पर ही उपस्थित रहें तथा बिना आवश्यकता इधर-उधर आवाजाही नहीं करें। एक दिन पहले ही सभी दंडाधिकारी एवं वीक्षक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर लेंगे एवं परीक्षा के दिन ससमय पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वाहन की भी व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफल संचालन हेतु समाहरणालय, नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर-06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं सुरक्षित जोनल दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती नीलिमा साहु, उप विकास आयुक्त, नवादा एवं पु0नि0 राकेश कुमार सिंहा, प्रभारी ई0आई0आर0एस0, नवादा रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, बज्रवाहन/वाटर कैनन, अश्रु गैस आदि की भी व्यवस्था की गयी है। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया। जिले में कुल 18 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों पर सशस्त्र लाठी बल के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही जोनल दंडाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक के साथ पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र लाठी बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। उड़नदस्ता दल में सशस्त्र लाठी बल के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर-1 को परीक्षा अवधि में सतत् गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था का संधारण करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा अवधि में अनुमंडल दंडाधिकारी, नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर-1/सदर-2 विधि-व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखेंगे। परीक्षा के दिन विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में डॉ0 अनिल कुमार तिवारी, अपर समाहर्त्ता, नवादा-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, नवादा एवं श्री निशु मल्लिक, पुलिस उपाधीक्षक (मु0) नवादा रहेंगे। आज की इस बैठक में उप विकास आयुक्त, नवादा, सिविल सर्जन, नवादा, अपर समाहर्त्ता, नवादा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्थापना प्रभारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Rajauli, Nawada | Jun 13, 2026