परिहार बाबा ठाकुर मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर सूर्य भगवान की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रद्धालुओं ने संध्या अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की मंगलकामना की। दीपों और फूलों से सजा घाट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्वच्छता की पुख्ता व्यवस्था की गई है। पूजा का समापन कल प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ होगा, जिसके लिए श्रद्धा