कलान: थाना परौर में पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन, नवागत थाना प्रभारी ने लोगों से जाना क्षेत्र का हाल-चाल
शाहजहांपुर जनपद के थाना पार्लर में नवागत थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 5:00 बजे पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। उन्हें बताया कि वह क्षेत्र में अमन चैन शांति व्यवस्था के पक्षधर है किसी के गांव में यदि किसी प्रकार का कोई अपराध हो रहा है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें अपराधी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।