सरबई से करीब दो किलोमीटर दूर रामपुर रोड बरगदाही तलैया हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे तेज रफ्तार जीप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गनेश प्रसाद गुप्ता (50) निवासी बिजासिन और जयराम यादव (45) निवासी पड़रिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को चंदला अस्पताल ले जाया गया,