कोल: सासनीगेट में ड्यूटी पर तैनात डायल 112 के कांस्टेबल के साथ नशे में धुत व्यक्ति ने की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Koil, Aligarh | Sep 14, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना सासनीगेट की बताई जा रही है। जहां ड्यूटी पॉइंट पर तैनात डायल 112 के कांस्टेबल के साथ नशे में धुत एक शातिर किस्म के व्यक्ति ने मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया।इस मारपीट की घटना में कांस्टेबल राहुल बालियान पुत्र सत्यवीर सिंह घायल हो गए। घायल कांस्टेबल के द्वारा मामले से क्षेत्रीय थाना पुलिस को अवगत कराया।