कोल: ग्रामीणों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़-मारपीट के आरोपी को गाँव में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Sep 14, 2025 आपको बता दे अलीगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक इंटर कॉलेज में कक्षा एक की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी चौकीदार का बेटा है जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर अर्धनग्न कर पीटते हुए गांव में घुमाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।आरोपी पहले भी छेड़छाड़ जैसी घटना में जेल जा चुका है।