कोल: नगर आयुक्त ने तांगा स्टैंड में निर्माणाधीन शौचालय और घुड़िया बाग जलकल कंपाउंड में चार्जिंग स्टेशन का किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | Sep 14, 2025 शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा रेलवे रोड तांगा स्टैंड पर निर्माण कराये जा रहे शौचालय के निर्माण कार्य की प्रगति का भौतिक सत्यापन किया। नगर आयुक्त ने यहां पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानक का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए।