चान्हो प्रखंड के गुटवा गांव में शरारती तत्वों द्वारा किसानों के खेत में लगे सोलर प्लेट को तोड़ने और खेत में बने घर में तोड़फोड़ व आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि गांव के किसान झगड़ू उरांव और प्रभु उरांव के खेत में लगे सोलर प्लेट को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही खेत में बने घर में भी तोड़फोड़ कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया।